बदायूं

गिनती में गलती पड़ी भारी: बैंक से चार लाख रुपये निकालने आया ग्राहक, कैशियर ने दे दिए आठ लाख

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 01 Aug 2023 12:02 PM IST

bank cashier gave eight lakh rupees to the customer instead four lakhs in budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार

बदायूं में अजब मामला सामने आया है। शहर की एक बैंक के कैशियर ने चार लाख रुपये निकालने आए ग्राहक को गलती से आठ लाख रुपये दे दिए। शाम को जब उसने कैश चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने संबंधित ग्राहक से रुपये लौटाने को कहा, लेकिन उसने ज्यादा रुपये लेकर आने से इनकार कर दिया। अब प्रबंधन ने ग्राहक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मामला एचडीएफसी बैंक का है। बैंक की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक मामला 24 जुलाई का है। इस बैंक में शाहजहांपु़र जिले के कस्बा कलान निवासी अजय बाबू गुप्ता का खाता है। कैशियर के अनुसार 24 जुलाई को अजय बाबू बैंक में चार लाख रुपये निकालने आए थे। उन्होंने धोखे से चार लाख रुपये की बजाय उन्हें आठ लाख रुपये दे दिए और वह रुपये लेकर फटाफट बैंक से चले गए।

ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: अखिलेश यादव बोले- बरेली में जिसने रोका दंगा, उसी अफसर को हटाया; भाजपा पर लगाया ये आरोप

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button