बरेली

सद्दाम का काला सच: प्रयागराज की काली कमाई से मुंशीनगर में खरीदी थी जमीन, अशरफ को जेल में पहुंचाया था ये सामान

Connect News 24

Saddam had bought land in Munshi Nagar with the black money of Prayagraj

सद्दाम
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अतीक और अशरफ की काली कमाई का कुछ हिस्सा सद्दाम के जरिये बरेली में निवेश किया गया है। गुर्गों और प्रॉपर्टी डीलरों की मदद से उसने मुंशीनगर इलाके में दूसरों के नाम पर जमीन खरीदी थी। इस मामले में लेनदेन के साक्ष्य मिलने पर पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी है, अब कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।

जब सद्दाम बरेली रहने आया था तब यहां उसके दो ही दोस्त लल्ला गद्दी और फुरकान थे। इन दोनों ने सद्दाम को फरहत उर्फ गुड्डू से मिलवाया। इन लोगों ने सद्दाम को प्रॉपर्टी में निवेश की सलाह दी। सद्दाम भी बरेली में रहने का बहाना ढूंढ रहा था। फरहत उर्फ गुड्डू ने मुंशीनगर में एक जमीन दिखाकर सद्दाम को करोड़ों रुपये का मुनाफा होने का झांसा दिया था। 

ये भी पढ़ें- UP: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा, फिर रात में हुआ कुछ ऐसा घरवाले परेशान

सद्दाम ने इस जमीन को खरीदने के लिए फरहत को लाखों रुपये दिए थे। सूत्रों के मुताबिक फरहत ने अपने या किसी करीबी के नाम मुंशीनगर स्थित इस जमीन को खरीद लिया था। फुरकान ने भी सद्दाम से प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए काफी गुजारिश की थी मगर सद्दाम ने उससे कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा था।

बताते हैं कि फुरकान के कहने पर ही उसकी राजेंद्रनगर निवासी प्रेमिका ने अपनी सहेली से सद्दाम की मुलाकात कराई थी। यह सहेली कोई और नहीं, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री की बेटी है। रिमांड के दौरान पुलिस सद्दाम और उसके गुर्गों को आमने-सामने बैठाकर जमीन खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर सकती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button