बरेली

‘मुझे बचा लो ये लोग मार डालेंगे’: डेढ़ माह से लापता बेटी का व्हाट्सएप पर आया मैसेज, घरवालों के उड़े होश

Connect News 24

Missing girl sent message on WhatsApp for help

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती डेढ़ महीने से लापता है। शुक्रवार शाम को घरवालों के नंबर पर ऐसा मैसेज आया, जिसे पढ़कर परिजनों के होश उड़ गए। मैसेज में लिखा है कि मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे। मुझे मुंबई में कैद करके रखा है। व्हाट्सएप मैसेज आने के बाद युवती की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर पुत्री की बरामदगी की मांग की है। 

हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि डेढ़ माह पूर्व उसकी पुत्री घर से अचानक लापता हो गई थी। उसने बदनामी के डर से कहीं कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। चुपचाप अपनी लड़की की तलाश करती रही। शुक्रवार को उसकी दूसरी पुत्री के फोन नंबर पर कॉल आई। रिसीव करने के तुरंत बाद कॉल कट गई। शाम के समय एक नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। 

ये भी पढ़ें- 35 दिन… तीन हत्याएं: सीरियल किलर या है एक ही गैंग, इस आशंका से शाही में खौफ; महिलाओं ने खेत जाना छोड़ा

महिला के मुताबिक व्हाट्सएप पर उसकी बेटी ने मैसेज भेजा है। वह किसी मुसीबत में फंसी हुई है। किसी ने उसे मुंबई में कैद करके रखा है। पीड़ित महिला ने रविवार को थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, गांव में चर्चा है युवती को कोई युवक अपने साथ ले गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button