बरेली

Sawan 2023: बरेली में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर बना यह शिवालय, यहां स्थापित हैं 108 शिवलिंग

Connect News 24

108 Shivlings in Pashupati Nath Temple of Bareilly

पशुपति नाथ मंदिर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के पवित्र माह के पहले सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। शिवभक्तों को दर्शन-पूजन और अभिषेक करने में कोई परेशानी न हो, इसके  लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर के पशुपतिनाथ मंदिर में भी बड़े स्तर पर तैयारी की गई हैं।

पीलीभीत बाई पास स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर यूं तो ज्यादा पुराना नहीं है, मगर यहां के प्रसिद्ध नाथ मंदिरों में गिना जाता है। यह मंदिर नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर की तर्ज पर बनवाया गया है। इस मंदिर का निर्माण समाजसेवक जगमोहन सिंह ने लगभग 22 वर्ष पूर्व करवाया था। 

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: भक्तों पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, महादेव को अर्पित करें ये चीजें; जानिए पूजन विधि

इस मंदिर की अपनी एक अलग सुंदरता है। परिसर के बीचो-बीच एक तालाब के मध्य पशुपति नाथ जी स्थापित हैं। यहां बड़े शिवलिंग के साथ ही छोटे छोटे 108 शिवलिंग हैं। यहां के पुजारी सुशील शास्त्री ने बताया कि शिवरात्रि और सावन में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button