Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर का भारत में आना बड़ी साजिश; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उठाई ये मांग

Seema Haider Sachin
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तानी सीमा हैदर की लव स्टोरी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है। उसे लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सीमा हैदर के भारत आने के पीछे पाकिस्तान की साजिश होने की आशंका जताई है।
मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बहुत खतरनाक प्लानिंग रखती है। इसकी हर एक चाल भारत के खिलाफ रहती है। तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल करना, भारत-पाकिस्तान बॉडर पर घुसपैठ कराना, कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां के लिए आतंकवादियों को भेजना और अब एक नई योजना के तहत पाकिस्तानी महिला का धर्मांतरण कराकर भारत में भेजना, इसे एक खतरनाक साजिश के तौर पर देखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- किशोरी से दरिंदगी: अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, हिमाचल के व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेचा
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भारत आई है, वो अपने आप में हैरान करने वाली बात है। उसका पाकिस्तान से नेपाल आना। नेपाल के किसी मंदिर में जाकर सचिन से शादी करना, फिर भारत आकर धर्मांतरण करके उसका प्रचार करना। ये तमाम गतिविधियां हमें उस पर शक करने पर मजबूर करती है।



