शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: शॉर्ट सर्किट से ज्वैलरी शोरूम में आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Connect News 24

Fire break out in jewellery showroom due to short circuit in Shahjahanpur

आग बुझाते दमकल कर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र में थाने से थोड़ी दूरी पर स्थित विनोद सर्राफ के ज्वैलरी शोरूम में शनिवार रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

विनोद सर्राफ सदर बाजार क्षेत्र के प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 09:15 बजे वह दुकान बंदकर शाह कॉलोनी स्थित आवास पर चले गए थे। दुकान की रखवाली करने वाले चौकीदार बाबूराम ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखकर विनोद सर्राफ को रात करीब 10 बजे जानकारी दी। वह तुरंत दुकान पर आ गए और फायर ब्रिगेड को कॉल कर जानकारी दी। 

सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। विद्युत लाइन कटवाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके बाद तीन और गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर बुला लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने 10 बजकर 45 मिनट तक आग पर काबू पाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button