शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अंतिम दिन अध्यक्ष पद के 122 और सदस्य के लिए हुए 716 नामांकन

Connect News 24

शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 122 और सदस्य पद के लिए 716 नामांकन दाखिल हुए। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए कुल 248 और सदस्य पद के लिए 1922 नामांकन दाखिल हुए हैं।

नगर निगम महापौर पद के लिए सोमवार को 13 नामांकन दाखिल हुए। वहीं पार्षद पद के लिए 220 नामांकन हुए। महापौर पद के लिए कुल 16 नामांकन हुए हैं, जबकि पार्षद पद के लिए 500 नामांकन कराए गए हैं। कांट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पांच और सदस्य पद के लिए 25 नामांकन हुए। कांट नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ और सदस्य पद के लिए 89 नामांकन दाखिल हुए हैं।

पुवायां से 18, खुटार से 16 और बंडा से 19 लोग मैदान में

पुवायां। पुवायां नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सीट अनारक्षित है। यहां से कुल 14 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन जमा किए हैं। भाजपा से संजय गुप्ता, सपा समर्थित गोपाल अग्निहोत्री, कांग्रेस से कमलकांत शुक्ला, बसपा से विजयप्रताप, निर्दलीय डॉ. सर्वेश पांडे, गंगाराम मिश्रा, विकास गुप्ता, गौरव मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, विकास, संजय गुप्ता की पत्नी नीति गुप्ता, अमित, ममता, पवन कुमार ने नामांकन दाखिल किए हैं।

खुटार। नगर पंचायत अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां से कुल 16 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किए हैं। भाजपा से सरला देवी, सपा से मीना देवी, निर्दलीय शकुंतला देवी, मैना देवी, सीमा देवी, अर्चना देवी, अनूपा देवी, प्रमिला देवी, सविता, ज्योति देवी, प्रियंका अंचल, फूलमती, मैना, रेखा देवी, विमला देवी, सुनीता देवी ने नामांकन जमा किए हैं।

बंडा। नगर पंचायत (अनारक्षित) से अंतिम दिन तक कुल 19 नामांकन हुए हैं। यहां भाजपा से विश्व विजय सिंह, सपा से कुमार गौरव और निर्दलीय अजय कुमार, अजीत सिंह, अमन सिंह, इस्लामुद्दीन, कमलकांति, जसरूद्दीन, फरजाना, भूषणवीर सिंह, मनोज सिंह, मोहम्मद इसहाक, रीमा पांडे, रोहित सिंह, विनय कुमार सिंह, विपिन कुमार, सच्चिदानंद पांडे, साबरी, संतोषी देवी ने नामांकन दाखिल किए हैं।

जलालाबाद में आखिरी दिन 23 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

जलालाबाद। नामांकन के आखिरी दिन जलालाबाद और अल्हागंज में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशियों समेत 23 ने पर्चे दाखिल किए। अल्हागंज में भाजपा प्रत्याशी शिवानी गुप्ता के अलावा राखी, रुखसाना, बसरा व फौजिया इस्लाम ने नामांकन कराया। भाजपा प्रत्याशी के साथ विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह के अलावा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मनमोहन द्विवेदी ने दो सेट जमा किए। नामांकन से पहले फर्रुखाबाद रोड स्थित मैरिज लान में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से प्रत्याशी को जिताने की अपील की। वहीं जलालाबाद नगर पालिका से नामांकन कराने वालों में शकील अहमद, वीरेंद्र, सुमन, संजय गुप्ता, संजय पाठक, मुकेश, अशित पाठक, मो. हनीफ खान, बसपा से मो. तारिक, अल्लानूर, मो. शरीफ, अमान अली व राकेश चंद्र शामिल हैं।

पूर्व पालिकाध्यक्ष मनेंद्र गुप्ता ने कराया निर्दलीय नामांकन

जलालाबाद। टिकट न मिलने पर भाजपा से बागी हुए निवर्तमान चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराया। मनेंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर की जनता की मांग पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बोले, पार्टी नेतृत्व द्वारा चुनाव न लड़ने का दबाव डालने के बाद भी वह अपने निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे।

तिलहर में शक्ति प्रदर्शन कर कराया नामांकन

तिलहर। नगर निकाय के नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की खासी भीड़ रही। तिलहर नगर पालिका पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से निर्मला गुप्ता ने भारी भीड़ के साथ नामांकन कराया। सपा प्रत्याशी हाजरा बेगम, कांग्रेस से चांद मियां, एआईएमआईएम से शब्बन और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शायरा ने अपना नामांकन कराया है। सपा का टिकट पहले लालबाबू के लिए घोषित किया गया था लेकिन बाद में इसे होल्ड कर दिया गया था। बाद में पूर्व चेयरमैन इमरान खान की पत्नी हाजरा बेगम के लिए सपा ने प्रत्याशी घोषित किया।

कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 43 नामांकन पत्र दाखिल हुए। पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता की पुत्रवधू भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। सपा से मोहित गुप्ता, कांग्रेस से मुख्तियार अहमद, आम आदमी पार्टी से मोहम्मद रफी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से पूजा, एआईएमआईएम (ओवैसी) से नदीम अंसारी और बसपा से अब्दुल वहीद ने नामांकन कराया। रिटर्निंग अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि सपा प्रत्याशी मोहित गुप्ता के जाति प्रमाण पत्र पर भाजपा प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई है। निगोही नगर पंचायत से 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर भाजपा से राजीव वर्मा, एनसीपी के सिंबल से सपा समर्थित मनोज कुमार वर्मा, आम आदमी पार्टी से याकूब अंसारी ने पर्चा दाखिल किया है।

एसडीएम कक्ष तक पहुंच गई भीड़

कलान। भाजपा प्रत्याशी हरिनारायन गुप्ता ने भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विनय शर्मा के साथ एसडीएम दशरथ कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ समर्थकों की भीड़ तहसील में एसडीएम कक्ष तक पहुंच गई। बाद में एसडीएम दशरथ कुमार और नायब तहसीलदार पूनम मधुकर ने भीड़ को समझाकर कार्यालय से बाहर निकाला।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button