शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 150 करोड़ से कोलाघाट पर बनेगा नया पुल, प्रस्ताव भेजा

Connect News 24

New bridge to be built at Kolaghat with 150 crores, proposal sent

तिलहर ​स्थित चीनी मिल ग्राउंड से 24 परियोजनाओं का लोकार्पण व ​शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री जित

तिलहर। रेलवे क्रॉसिंग 334बी पर बनाए जा रहे उपरिगामी सेतु एवं लोक निर्माण विभाग की 4084.97 लाख की लागत से संयुक्त 24 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि कोलाघाट पुल के निर्माण के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को भेजा गया है।

रविवार को तिलहर में चीनी मिल ग्राउंड पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में सभी पिछले लंबित कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं। कहा कि प्रदेश में चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार विकास कार्याें को गति दे रही है। विभिन्न एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। बड़ी से बड़ी परियोजना लाकर उसे पूरा कराया जाएगा।

जितिन ने जिले में होने वाले विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि निगोही से खुदागंज मार्ग चौड़ीकरण किया जाएगा। पुवायां नाहिल मार्ग, बंडा, खुटार, मीरानपुर कटरा तथा तिलहर विधायक के द्वारा प्रस्तावित विधानसभा क्षेत्र में कच्ची सड़कों का निर्माण कार्य होगा। उन्होंने कहा कि जिले में विकास की परियोजनाओं की बौछार लगा दी जाएगी। कोलाघाट की समस्या हल करने के लिए नए पुल के निर्माण के लिए 150 करोड़ का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। कहा कि शाहजहांपुर में महापौर के बताए गए कार्यों को भी पूरा कराया जाएगा।

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि जिले की प्रत्येक विधानसभा में कैबिनेट मंत्री ने विकास की किरण पहुंचाने का काम किया है। विधायक सलोना कुशवाहा, चेतराम, वीर विक्रम सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, महापौर अर्चना वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, अरुण गुप्ता, वीरेंद्र पाल यादव, डीपीएस राठौर, विनीत मिश्रा, कौशल मिश्रा ने भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को मजबूत करने का आह्वान किया।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायकों ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर भाजपा नेता श्याम नारायण मिश्रा, राकेश मिश्रा अनावा, डॉ. राम सिंह कुशवाहा, ब्लाॅक प्रमुख कविता यादव, देवेंद्र गुप्ता, अरुण यादव, राजीव राठौर, अभिनवशर्मा, सुशील बाबू गुप्ता, सौरभ गुप्ता रवि, विकास गुप्ता, संजय गुप्ता, ब्लाॅक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, झब्बू सिंह यादव, अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button