Shahjahanpur News: उमस ने लोगों को किया बेहाल

धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर जाती स्कूटी सवार महिला। संवाद
शाहजहांपुर। दिन में धूप और उमस की वजह से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने से सुबह और शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को बादल छाए रहने के साथ उमस रहने की संभावना है।

