शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: अशोक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
तिलहर। गांव सुनौरा अजमतपुर के अशोक सिंह हत्याकांड के छठे आरोपी मिथिलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
19 जून को गांव के किसान अशोक सिंह की गांव में पानी की टंकी की टोटी लगाने को लेकर हुए विवाद में तहेरे भाई और भतीजों ने लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र विजय की ओर से सात लोगों को नामजद किया गया था।
इस मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि आरोपी मिथलेश को शनिवार को तिलहर से ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी नीलेश की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। संवाद

