Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
पुवायां। गांव गुधनी निवासी रामभरोसे की पुत्री ज्योति ने पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ज्योति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी गांव ककरौआ के कुसवेंद्र के साथ 28 जनवरी 2019 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज कम मिलने की बात कहकर ताना मारते थे। पति कुसवेंद्र, देवर रामजीत, ससुर पूरनलाल, सास पूनम देवी दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो आए दिन परेशान किया जाने लगा। मायके आकर उसने दहेज मांगे जाने की जानकारी पिता को दी।
उसके पिता रामसवेक, आशीष के साथ ससुराल गए और पति और ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह लोग बाइक की मांग पर अड़े रहे। मार्च 2021 में उसके पति उसको पुवायां में राजीव चौक पर छोड़कर चले गए। मायके में उसने पुत्री को जन्म दिया। इस बीच वह एक बार ससुराल गई ताे पति और ससुराल के लोगों ने घर से भगा दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

