शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: टिन शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Connect News 24

पुवायां। शुक्रवार रात गांव मरेना निवासी 24 वर्षीय सरफराज का शव मां के दुपट्टे से टिन शेड में लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव मरेना के जलालुददीन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए। रात करीब 11 बजे उनकी आंख खुली तो पुत्र सरफराज चारपाई पर नहीं था। उन्होंने परिजनों को जगाकर जानकारी दी। तलाश करने पर सरफराज का शव मकान के पीछे पड़े टिन शेड में फंदे से लटकता मिला। सरफराज ने जान क्यों दी है, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button