शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कांवड़ियों की संख्या बढ़ी, हाईवे पर रोके गए भारी वाहन

Connect News 24

रोडवेज बस और जरूरी सेवाओं के वाहन आते-जाते रहे

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। घटियाघाट से जल भरकर गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए शुक्रवार रात से रूट डाइवर्जन लागू कर दिया गया जो सोमवार रात तक रहेगा। फर्रुखाबाद हाईवे के कोला मोड़ से लेकर शाहजहांपुर रोड के बारहपत्थर चौराहे तक करीब तीन किलोमीटर का रास्ता हर-हर, बम-बम के उदघोष से गूंज रहा है। कई लोगों द्वारा विभिन्न जगहों पर कांवड़ियों के लिए भोजन, ठंडे पानी तथा ठहरने आदि की व्यवस्था चल रही है।

कांवड़ियों की संख्या बढ़ी रहने के कारण प्रशासन द्वारा रूट डाइवर्जन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ याकूबपुर तिराहे, बझेड़ा चौराहा, बारहपत्थर, कलक्टरगंज आदि स्थानों पर निगरानी बनाए रखने को पुलिस की तैनाती की गई है। शनिवार को इन सभी प्वाइंट पर सीओ अजय राय व थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी गश्त कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। हालांकि इस सप्ताह भी डाइवर्जन वाले रूट पर रोडवेज बस और जरूरी सेवाओं वाले वाहनों के आने-जाने की छूट बरकरार रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button