शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अवंतीबाई तिराहे से नियामतपुर तक दो किमी सड़क में 74 गड्ढे

Connect News 24

74 pits in two km road from Avantibai Tirahe to Niamatpur

प्रदीप कुमार। संवाद

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीबाई तिराहा से लेकर नियामतपुर मोड़ तक दो किमी की दूरी में 74 गड्ढे हैं। इसमें करीब 12 गड्ढे एक से डेढ़ फुट गहरे हैं। इन गड्ढों की वजह से पूरी सड़क पर सफर खतरनाक हो गया है।

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे को शाहजहांपुर से खुटार तक चौड़ा किया जाना है। इस वजह से सड़कों के खतरनाक गड्ढों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वहीं पुवायां रोड पर चिनौर स्थित अवंतीबाई तिराहा से आगे वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इस सड़क पर इतने अधिक गड्ढे हैं कि वाहन रफ्तार ही नहीं पकड़ पाता। हजारों बड़े वाहन भी यहां से गुजरते हैं।

इस सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं। इसमें 12-13 गड्ढे तो ऐसे हैं जिनकी गहराई एक से डेढ़ फुट है। छह-सात गड्ढे ऐसे हैं जिनकी लंबाई चार मीटर और चौड़ाई दो मीटर तक है। बारिश का पानी इन गड्ढों में भरा होने से दोपहिया वाहन चालक को इनकी गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता। इसी वजह से आए दिन बाइक और ई-रिक्शा पलटते रहते हैं।

एनएचएआई में आती है यह सड़क

खास बात यह है कि शाहजहांपुर-पलिया हाईवे राष्ट्रीय प्राधिकरण के अंतर्गत आता है। इसके बाद भी इसके ये हालात हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि करीब दो किमी पर गड्ढों की कभी मरम्मत ही नहीं की जाती। बारिश होने के बाद इस सड़क के गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं। रात में गड्ढों में पानी भरा होने की वजह से बाइक चालकों को पता ही नहीं चलता है कि आगे गड्ढा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

राहगीर बोले- मजबूरी है इस सड़क से गुजरना

गांव महाऊ में रहते हैं। पुवायां रोड पर दुकान है तो बाइक से दुकान आते-जाते हैं। एक बार गड्ढे की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। काफी चोट आई थी। गड्ढों को सही से भरा जाना चाहिए। – डाल चंद्र वर्मा

नियामतपुर मोड़ से अवंतीबाई तिराहा के बीच सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इस पर वाहन लेकर चलना मुश्किल है। आए दिन सड़क पर हादसे होते रहते हैं, फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। -प्रदीप कुमार

ई-रिक्शा चलाते हैं। इस सड़क पर सवारियों को लेकर चलना मुश्किल है। गड्ढों की वजह से कई बार ई-रिक्शा पलटने से बच चुका है। जरा-सी चूक में बड़ा हादसा हो सकता है। – रविंद्र कश्यप

बाइक से दूध लेकर रोजाना गांव से शहर जाते हैं। सड़क पर अधिक गड्ढे होने की वजह से बाइक लेकर चलना मुश्किल है। कई बाद बाइक अनियंत्रित होकर पलट चुकी है। -धर्मेंद्र पाल

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है। गड्ढों को भरने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इनको भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।

– बीपी पाठक, पीडी, एनएचएआई

प्रदीप कुमार। संवाद

प्रदीप कुमार। संवाद

प्रदीप कुमार। संवाद

प्रदीप कुमार। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button