पीलीभीत

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से पौने तीन सौ घरों की बिजली गुल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST

पूरनपुर। रामलीला मेला मैदान गेट के समीप रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार दोपहर फुंक गया। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े पौने तीन सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका।

शेरपुर रोड पर रामलीला मेला मैदान गेट के समीप रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर से रामलीला मैदान के आसपास और रजागंज में बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पौने तीन सौ घरों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार शाम पांच बजे तक ट्रांसफार्मर न बदलने जाने से आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इससे गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। जेई जयपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर देर शाम तक बदलवाकर बिजली सुचारू करा दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button