रामपुर

रामपुर: शाहबाद पुल की रेलिंग तोड़ रामगंगा में गिरा ट्रक, चालक को आई गंभीर चोट, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Connect News 24

Rampur: Truck broke railing Shahbad bridge and fell into Ramganga, driver suffered serious injuries

शाहबाद में रामगंगा में नदी गिरा ट्रक
– फोटो : संवाद

विस्तार

कासगंज से आलू लेकर हल्द्वानी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए रामगंगा नदी में जा गिरा। इसमें चालक को चोट आई है। हादसे के दौरान पुलिस गश्त पर होने के कारण तुरंत मौके पर पहुंची। कर्मियों ने नदी में उतरकर चालक को बाहर निकाला।

बिलासपुर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी अब्दुल हफीज ने बताया कि उनका ट्रक चालक निशात आलू लेकर आया था। रात को अचानक ट्रक नदी में गिर गया। घायल ट्रक चालक को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया है।

कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि हादसे के दौरान पुलिस मौके पर ही होने के कारण तुरंत चालक को बाहर निकाल लिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गए हैं। उसे बाहर निकालने की तैयारी चल रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button