शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एग्री जंक्शन के लिए 80 अभ्यार्थियों ने दिया साक्षात्कार

Connect News 24

शाहजहांपुर। जनपद के हर ब्लाॅक में दो-दो वन स्टाप कृषि केंद्र एग्री जंक्शन स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए कृषि विभाग को प्राप्त हुए 173 आवेदकों का बुधवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ एसबी सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया।

डीडी कृषि धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के पंद्रह ब्लाॅक में से पहले दिन सात ब्लाॅक में बंडा ,खुटार, ददरौल, कलान, मिर्जापुर, जैतीपुर, खुदागंज के अभ्यर्थियों में 80 लोगों का साक्षात्कार लिया गया है। शेष आठ ब्लाॅकों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार बृहस्पतिवार को लिया जाएगा। साक्षात्कार लेने के लिए एलडीएम दीपक चंद्रा, जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button