Shahjahanpur News: पटाखा की दुकान के लिए अब तक आ चुके 85 आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:51 AM IST
शाहजहांपुर। दीपावली पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओसीएफ मैदान में पटाखा की दुकानें लगेंगी। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन आने शुरू हो गए हैं। शनिवार तक 85 आवेदन आ चुके हैं। इनको सत्यापन के लिए अग्निशमन विभाग भेज दिया गया है। पिछले वर्ष दुकान लगाने वाले लोगों को वरीयता दी जाएगी।
पिछले वर्ष ओसीएफ मैदान में पटाखा और आतिशबाजी की 104 दुकानें लगीं थीं। इनको अस्थायी लाइसेंस सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी किया गया था। पटाखा की दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। शनिवार तक 85 आवेदन आ चुके है। सिटी मजिस्ट्रेट से अग्रसारित करने के बाद आवेदनों को सत्यापन के लिए भेज दिया गया है। इसमें नियमों जानकारी होने वाले लोगों के ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मुख्य रूप से दुकान की सुरक्षा के इंतजाम के लिए पानी की बाल्टी, रेत की बाल्टी और अग्निशमन यंत्र होना आवश्यक है। अधिक ध्वनि और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों और अतिशबाजी बेचने पर जोर रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पटाखा की दुकान के लिए आवेदन आ रहे है जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। अधिक ध्वनि वाले और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा। ग्रीन पटाखा बेचने के लिए दुकानदारों को समझाया जा रहा है।

