Shahjahanpur News: आधे घंटे जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पती रही प्रसूता

जैतीपुर में जाम में फंसी एम्बुलेंस। स्रोत संवाद
जैतीपुर। कस्बे में स्टेट हाईवे के निर्माण के चलते शनिवार शाम करीब चार बजे जाम लग गया। इस दौरान एंबुलेंस फंसने से करीब आधे घंटे तक प्रसूता दर्द से छटपटाती रही।
शनिवार को सुल्तानपुर गांव में रहने वाले पातीराम की पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से जैतीपुर सीएचसी लाया जा रहा था। कस्बे में हो रहे रोड निर्माण के चलते रास्ते में जाम लग गया। इस दौरान करीब आधे घंंटे तक वाहन फंसे रहे। एंबुलेंस तक को निकलने की जगह नहीं मिली। पूजा प्रसव पीड़ा से परेशान रही। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची जैतीपुर थाने की पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद एंबुलेंस निकल सकी। संवाद