शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: 22 नवंबर को शाहजहांपुर आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
शाहजहांपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 22 नवंबर को खुदागंज ब्लॉक के उखरी गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में आ रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुबह 10.45 बजे हेलिकाॅप्टर से उखरी पहुंचेंगे। इसके बाद वह यहां आयोजित ग्राम चौपाल में शामिल होंगे। वहां से वह भाजपा के सत्यभान सिंह के आवास पर जाएंगे। पार्टी के पदाधिकारियों से संवाद के बाद दोपहर एक बजे वह हेलिकॉप्टर से कानपुर देहात के लिए रवाना हो जाएंगे। संवाद