शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आवेदन हजारों, सीटों के लिए होगी मारामारी

Connect News 24

– स्नातक कक्षाओं में सीटों के सापेक्ष पहुंचे अत्यधिक आवेदन पत्र

– प्राचार्य बोले-मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे विद्यार्थियों के प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके बाद विद्यार्थियों के पास आवेदन पत्र महाविद्यालयों में जमा करने का एक और मौका मिल गया है। जबकि हजारों आवेदन पत्र महाविद्यालयों में जमा हो चुके हैं, ऐसे में सीटों के लिए मारामारी मच सकती है।

महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय की साइट पर अपना पंजीकरण कराना जरूरी है। जिसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंट महाविद्यालय में जमा करना होगा होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

जिसमें सबसे अधिक नंबर वाले विद्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी। उसके बाद अन्य को मौका मिलेगा। इसके लिए जिले के सभी महाविद्यालयों में तैयारी कर ली गई है तथा रोजाना ही तमाम विद्यार्थी आवेदन पत्र जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। इनको महाविद्यालय में बनाए गए काउंटरों के सामने लाइन लगाए देखा जा सकता है।

जीएफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक और एसएस कॉलेज के प्राचार्य आरके आजाद का कहना है कि महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं की जितनी सीटें है, उससे कहीं अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। मेरिट के आधार पर ही प्रवेश लिए जाएंगे।

जीएफ कॉलेज

कक्षा उपलब्ध सीटें प्राप्त आवेदन पत्र

बीए 2000 2875

बीएससी बायो 640 990

बीएससी मैथ 640 450

एसएस कॉलेज

बीए 1500 2330

बीएससी 580 899

बीकॉम 160 388


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button