शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: घर में फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव, मोहल्ले के युवक पर हत्या का आरोप

Connect News 24

Dead body of Girl found hanging in the house

छात्रा का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी बीए की छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि सोमवार शाम छात्रा के घरवाले किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। जब वे वापस आए तो कमरे में फंदे से बेटी का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना सदर बाजार के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राजीव कुमार की बेटी तान्या (19) का शव सोमवार रात फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मोहल्ले के युवक पर छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा की हत्या कर शव को लटका दिया है। 

ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button