महिला डांसरों से धोखाधड़ी: बिहार ले जाकर करवाया डांस, नहीं दिया मेहनताना; पीड़ितों ने SSP से लगाई गुहार

एसएसपी दफ्तर में खड़ीं पीड़ित डांसर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली की महिला डांसरों को बिहार के छपरा में ले जाकर इवेंट मैनेजर ने दो महीने बड़े-बड़े कार्यक्रमों में डांस करवाया। करार खत्म होते ही मैनेजर आठ लाख रुपये हड़प कर बरेली आ गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर इवेंट मैनेजर ने डांसरों को पीटा और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित डांसर मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचीं और शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। आरोपी किला थाना क्षेत्र निवासी हैं, जबकि डांसर जिले के अलग अलग गांवों की हैं। इनमें से एक डांसर भुगतान नहीं मिलने पर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।
बहेड़ी निवासी ज्योति की ओर से शिकायती पत्र में दिया गया है। इसमें बताया कि वह सुनैना, सनीता, स्वाति और जूही डांसर हैं। वे सभी बड़ी-बड़ी पार्टियों और शादी समारोह में जाकर डांस कर अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं। स्वाले नगर निवासी अरुण शाह, उसकी पत्नी हिना और धनीराम बड़े-बड़े समारोह और शादियों में डांस पार्टी कराने का ऑर्डर लेते हैं। इन तीनों ने महिला डांसरों से संपर्क किया। अपनी कंपनी की तरफ से बिहार के छपरा में डांस पार्टी करने का ऑफर दिया।
ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन



