शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 04 May 2023 01:23 AM IST

Bike rider woman killed, son injured in pickup collision

रामबेटी का फाइल फोटो।

जैतीपुर। गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव अमरेड़ी निवासी 80 वर्षीय रामबेटी की हादसे में मौत हो गई। वह अपने बेटे रविंद्र के साथ बाइक से घर लौट रहीं थीं। रविंद्र कंपोजिट स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं।

मंगलवार को रविंद्र पाल बाइक से गढि़यारंगीन में बैंक के कार्य के लिए मां रामबेटी को लेकर गया था। दोपहर करीब तीन बजे काम निपटा कर घर लौट रहा था। रास्ते में घसा कल्याणपुर गांव के पास पहुंचने पर डभौरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप की चपेट में उसकी बाइक आ गई। जिससे रविंद्र और मां रामबेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर परिजन घायलों को उपचार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में रामबेटी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रजितराम ने बताया है कि प्रवेंद्र की तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button