शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डूबने से नहीं, दम घुटने से हुई थी बालक की मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी साकेश सिंह यादव के नौ वर्षीय पुत्र कल्याण यादव की तालाब में डूबने से मौत नहीं हुई थी। देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटने पाया गया। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन तहरीर अब तक नहीं दी है।

सोमवार की शाम को कल्याण अपने पिता साकेश के लिए खाना लेकर खेत पर गया था। खाना देने के बाद वह घर लौट आया। करीब एक घंटे के बाद साकेश घर आया तो उसे बेटे के न लौटने की बात बताई गई। परिजनों ने तलाश की। तीन घंटे के बाद गांव से कुछ दूरी पर तालाब के किनारे दलदल में कल्याण का शव पड़ा मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना पाया गया है। मामले में तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

-सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button