शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए धरने पर बैठा परिवार

Connect News 24

शाहजहांपुर। जमीन खरीदने के बाद पूर्व मालिक पर कब्जा न छोड़ने का आरोप लगाकर पीड़ित परिवार बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने चार दिन में पीड़ित परिवार को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ितों ने धरना खत्म कर दिया।

गांव चिनौर निवासी सपना देवी पत्नी विजय कुमार और गांव पैना बुजुर्ग निवासी संजय ने छह जुलाई 2019 को गांव मधवामई में एक व्यक्ति से जमीन खरीद थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि डीएम के निर्देश के बाद भी पूर्व मालिक जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहा है। परिवार के धरने पर बैठने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में संबंधित नायब तहसीलदार से बात करके मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button