Shahjahanpur News: दिनभर बादल छाए रहे, उमस ने किया बेहाल
शाहजहांपुर। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे, दोपहर में करीब तीन बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है। बुधवार को मौसम बादल छाए रहने के साथ उमस रहेगी।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को तेेज बारिश होने की संभावना है।
अगले पांच दिन में संभावित बारिश
दो अगस्त – 2 मिमी
तीन अगस्त – 22 मिमी
चार अगस्त- 38 मिमी
पांच अगस्त – 37 मिमी
छह अगस्त – 14 मिमी