शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खोदी गई नाली में गिरने से गाय की मौत

Connect News 24

खुटार। गांव बरगदिया में खोदी गई नाली में गिरने से एक गाय की मौत हो गई। नाली जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई है, लेकिन उसे अब तक पाटा नहीं गया है।

गांव के लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए नाली खोदी गई थी, जिसे अब तक बंद नहीं किया गया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते सोमवार को एक गाय मुंह के बल नाली में जा गिरी। काफी प्रयास के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। इससे गाय की मौत हो गई। बरगदिया के लोगों ने मामले की जानकारी प्रधान और सचिव को दी, लेकिन किसी ने भी मौके पर पहुंचकर गाय के शव को निकलवाने और नाली बंद कराने का प्रयास नहीं किया। इससे गांव के लोगों में रोष है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button