शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: इमरजेंसी में नहीं थे डॉक्टर, बगैर इलाज व्यापारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:26 AM IST
तिलहर। मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी किराना व्यापारी संजू खत्री (54 वर्ष) शनिवार की सुबह लगभग छह बजे चाय पीकर लेट गए और बेहोश हो गए। अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर न मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। थोड़ी देर में व्यापारी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद होते तो शायद उनकी जान बच जाती। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। इस दौरान कुछ लोगों ने आकर मामला शांत किया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद

