शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तालाब में डूबकर आठ साल के बालक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 12 Jun 2023 01:12 AM IST

Eight year old boy died by drowning in the pond

शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक पारस के पिता नन्हे लाल।

शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव दुधऊना साहबगंज निवासी नन्हेलाल के आठ वर्षीय पुत्र पारस की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह तालाब किनारे शौच के लिए गया था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नन्हेलाल के पुत्र पारस ने शनिवार दोपहर परिवार के साथ भोजन किया। कुछ देर बाद वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकल गया। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू की। परिजन तलाश करते हुए तालाब पर पहुंचे। डूबने की आशंका के चलते स्थानीय गोताखोरों को तालाब में उतारा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पारस का शव मिल गया। बेटे का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। सूचना देहरादून में नौकरी कर रहे पिता नन्हेलाल को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button