शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सिंगहापुर निवासी आशाराम (78) बाढ़ के पानी में डूब गए। काफी प्रयास के बाद भी लोग उन्हें बचाने में सफल नहीं हो सके। उनकी मौत से परिवार में कोहराम है।
खेतीबाड़ी करने वाले आशाराम शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के किनारे गए थे। वहां बाढ़ के पानी के किनारे अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह रामगंगा में गिर गए। वहां नहा रहे युवकों ने उनकी आवाज को सुनकर काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। कुछ देर बाद उनका शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशाराम की मौत से पत्नी सुशीला व दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

