शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: फरीदपुर का था जमदग्नि झील में कूदने वाला युवक

Connect News 24

जलालाबाद। थाना क्षेत्र की जमदग्नि झील में कूदने वाले 30 वर्षीय युवक की पहचान बरेली के थाना फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कृष्णपाल के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि कृष्णपाल पुताई का काम करता था। कुछ समय से उसकी मानसिक हालत बिगड़ जाने के कारण शादी भी नहीं हुई थी। वह इधर-उधर घूमता रहता था। फरीदपुर से जलालाबाद तक पहुंचने के बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता सकें। परिजन के अनुसार, शनिवार को काफी देर तक दिखाई न देने पर फरीदपुर में ही उसे तलाश कर रहे थे। इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मृतक की जेब से एक कागज मिला था, जिसके आधार पर फरीदपुर का निवासी होने की जानकारी मिली। वहां सिपाही भेजकर उसके परिजन को तलाश कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने निकलवाया था शव

शनिवार शाम करीब चार बजे कृष्णपाल बरेली हाइवे की तरफ से दौड़ते हुए पहुंचा और सराय साधौ से बुधुआना जाने वाली रोड पर जमदग्नि झील में कूद गया था। पुलिस ने गांव के तैराकों की मदद से उसे पानी से बाहर निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने अज्ञात के रूप में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button