शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 50 हजार से ज्यादा बकाये पर कटेगा बिजली कनेक्शन

Connect News 24

शाहजहांपुर। बिजली निगम की ओर से 50 हजार से ऊपर के बकायेदारों को फोन कर बिल जमा करने का अभियान चलाया जा रहा है। जमौर उपकेंद्र में करीब 5027 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है, जिनके ऊपर 50 हजार से अधिक का बकाया है। शनिवार को 35 उपभोक्ताओं को फोन कर अतिशीघ्र बिल जमा करने को कहा गया।

एसडीओ शिवेंद्र मोहन ने बताया कि बिजली निगम की ओर से उपखंड क्षेत्र के 50 हजार से अधिक विद्युत बकायेदारों की सूची तैयार की गई है। प्रतिदिन विभागीय कर्मचारी फोन कर बिल जमा करने के लिए कह रहे हैं। बकायेदारों को स्पष्ट चेताया जा रहा है कि यदि बिल न जमा हुआ तो कनेक्शन काटकर आरसी जारी कर दी जाएगी। यदि कोई उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए समय मांगता है तो उसे आधा बिल तत्काल जमा करना होगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button