शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मां ने बेटे की थाने में की शिकायत तो पुलिस ने तस्कर बनाकर भेजा जेल

Connect News 24

When mother complained about her son in the police station, the police made her a smuggler and sent her to jail.

गढि़या रंगीन निवासी नेकसू और ​खिलौना ने सदर में तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया।

शाहजहांपुर/जैतीपुर। गढि़या रंगीन पुलिस ने गुडवर्क दिखाने के लिए बुध बाजार में शराब के नशे में पड़े मिले नन्हें को तांगे पर लादकर थाने ले जाकर दो किलो अफीम डोडे के चूरे के साथ जेल भेज दिया। परिजन को जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवार ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कस्बे के नेकसू की पत्नी खिलौना ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि बेटे नन्हें और बहू मधु में मायके जाने को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी से मारपीट करने पर खिलौना ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। तभी नन्हें ने अपनी मां पर हाथ उठा दिया था। खिलौना ने थाने पर बेटे की शिकायत करते हुए तहरीर दी थी।

खिलौना के अनुसार, नन्हें शराब के नशे में बुध बाजार में था। पुलिस उसे तांगे पर लादकर थाने ले गई। उसे ले जाते हुए क्षेत्र के कई लाेगों ने देखा था। 31 अगस्त को पुलिस ने गुडवर्क दिखाते हुए नन्हें की गिरफ्तारी रुद्रपुर-सुल्तानपुर से दिखाते हुए दो किलो अफीम डोडे के चूरे की तस्करी में जेल भेज दिया। पुलिस ने नन्हें के झारखंड से डोडे का चूरा लाने और ढाबों पर बिक्री करने की बात कही थी। नन्हें की मां ने एसपी से जांच कराने की मांग की है।

थाने में पहुंचा भाई, पुलिस ने टाल दिया

चालान होने की सूचना के बाद भाई नरवीर ने थाने पर जाकर जानकारी की। पुलिस ने उसे टरका दिया। अगले दिन फिर पहुंचने पर नरवीर को बताया कि नन्हें को 15-20 दिन जेल में रह लेने दो। तुम लोग चाहते थे कि कुछ दिन उसे सजा मिल जाए, इसलिए तुम्हारा काम हो गया।

मामले की जानकारी नहीं है। यदि प्रार्थना पत्र दिया गया तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

– संजीव वाजपेयी, एसपी देहात


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button