शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी साधकों में दिखा उत्साह

Connect News 24

Enthusiasm was shown among the seekers in rural areas as well.

पुवायां तहसील कार्यालय में योग करते नायब तहसीलदार और कर्मचारी। संवाद

पुवायां। पुवायां में द जेंटलमैन साइकिल क्लब की ओर से देवस्थान मंदिर परिसर में योग शिविर में जानकारियां देने के साथ योग कराया गया। पुवायां के स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी छात्र-छात्राओं और प्रवक्ताओं ने योग किया। पुवायां के तहसील कार्यालय पर भी प्रभारी तहसीलदार आशीष सिंह सहित तमाम कर्मचारियों ने योग किया।

मकसूदापुर/बंडा। बजाज पब्लिक स्कूल मकसूदापुर में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक सौरभ विश्नोई एवं धर्मेंद्र पुरी ने योग का महत्व बताते हुए योग कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधाकर मिश्रा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

खुटार। गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और थाना परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने योगासन कराए। गोल्डन फ्लावर स्कूल में योग कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य राजकुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

जलालाबाद। भामाशाह पार्क, सरस्वती शिशु मंदिर, रोजी पब्लिक स्कूल के अलावा गांव खंडहर, नौसारा, टापर, हथिनापुर स्थित सरकारी स्कूलों में बच्चों, आशा वर्करों, अधिवक्ताओं सहित तमाम अन्य लोगों ने योग किया। भामाशाह पार्क में चेयरमैन शकील अहमद, एसडीएम अंजलि गंगवार, तहसीलदार पैगाम हैदर, बार संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा समेत कई वार्ड सभासद व अन्य लोग मौजूद रहे।

तिलहर। नवीन मंडी स्थल पर योगाभ्यास के दौरान ईओ सर्वेश कुशवाहा ने योग से जुड़ने पर बल दिया। डॉ. प्रमोद मिश्रा ने योग को मन मस्तिष्क के लिए भी जरूरी बताया। वन विभाग के रेंजर टीसी पंत, वन दरोगा अजय सिंह के नेतृत्व में योग कक्षा लगाई गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button