Budaun News: बेहटा दिल्ली टाइगर ने बेहटा पावर हिटर को हराया

विजेता टीम के अमित को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
अमित उपाध्याय को मिला मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दिल्ली टाइगर और बेहटा पावर हिटर के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा दिल्ली टाइगर ने बेहटा पावर हिटर को 15 रनों से हरा दिया।
बेहटा दिल्ली टाइगर के कप्तान राजा वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम निर्धारित नौ ओवर तीन गेंद में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। बेहटा पावर हिटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक कश्यप, राजीव पुरी, गोपाल शाक्य ने दो-दो विकेट एवं नीरज ने एक विकेट लिया। इसके बाद 77 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी बेहटा पावर हिटर 10 ओवर में 62 रनों पर ढेर हो गई।
बेहटा दिल्ली टाइगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेरा ने एक, अमित ने तीन, अभय वार्ष्णेय ने एक विकेट लिया। इस प्रकार बेहटा दिल्ली टाइगर ने बेहटा पावर हिटर को 15 रनों से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अमित उपाध्याय ने 15 रन और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मुरारी लाल गुप्ता, गंगा शरण गुप्ता, रवि गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, नवल पुरी आदि मौजूद रहे। संवाद