शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज से किया जाएगा मुफ्त खाद्यान्न का वितरण

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 13 Jun 2023 12:37 AM IST

शाहजहांपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि जून माह में वितरित होने वाले मुफ्त खाद्यान्न का वितरण 13 से 22 जून के मध्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल मिलेगा। इसके अतिरिक्त अप्रैल, मई व जून त्रैमास के सापेक्ष चीनी का वितरण तीन किलोग्राम प्रति कार्ड की दर से किया जाएगा। चीनी का मूल्य अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलोग्राम देना होगा। ऐसे लाभार्थी जिनका किन्हीं कारणों से अंगूठा ई-पॉस मशीन पर नहीं लग रहा है, उन्हें मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से 22 जून को मुफ्त खाद्यान्न दिया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button