पीलीभीत

घोटाले में गई प्रधानी: पीलीभीत में ग्राम गोंछ की प्रधान पर डीएम ने की कार्रवाई, ये लोग भी कार्रवाई की जद में

Connect News 24

DM removed the village head on charges of scam in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में विकास कार्य कराने की आड़ में ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव गोंछ में प्रधान ने बड़ा खेल कर दिया। सरकारी धन का दुरुपयोग कर बजट को ठिकाने लगा दिया। जांच में पांच लाख रुपये का गबन पाया गया। डीएम ने प्रधान के अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही पद भी रिक्त कर दिया है। इसके लिए पंचस्थानी निर्वाचन कार्यालय को डीपीआरओ की ओर से पत्र भेजा गया है।

विकासखंड ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत गोंछ के रहने वाले अनूप कुमार, राजेंद्र सिंह, श्यामलाल आदि ने करीब एक साल पहले शपथ पत्र देकर गांव में किए जा रहे भ्रष्टाचार और सरकारी धन के घपलेबाजी को लेकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि गांव में सरकारी नलों का फर्जी तरीके से रिबोर कराया गया है।

ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी…

नेडा से सोलर लाइटिंग को नहीं खरीदा गया, बल्कि घटिया किस्म की लाइटों को खरीदा गया। इसका प्राइवेट कंपनी को भुगतान भी कर दिया गया। ग्रामीणों ने अन्य कई आरोप भी लगाए थे। ग्रामीणों के आरोप पर जांच के लिए डीएम के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को नामित किया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button