बदायूं

Budaun News: किशोरी से दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Connect News 24

बिनावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ जंगल में घास काटने गई किशोरी को पड़ोसी गांव के ही किशोर ने दबोच लिया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रविवार की देर शाम किशोरी गन्ने के खेत में घास काटकर घर जाने की तैयार में थी। उसकी मां पास के ही खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव गिरधरपुर का रहने वाला नाबालिग लड़का खेत में आया और उसने किशोरी को दबोच लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की।

किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी भाग गया। सूचना पर पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत में छिपे आरोपी को पकड़ लिया। इस संबंध में एसएचओ रिषीपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को उसे कोर्ट मेंं पेश किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button