शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: भगवान भक्ति से प्रसन्न होते हैं, धन से नहीं
शाहजहांपुर। फैक्टरी एस्टेट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास दीपक शास्त्री ने कहा कि भगवान धन से नहीं भक्ति से प्रसन्न होते हैं। इसलिए प्रभु की सच्चे मन से भक्ति करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए कहा कि सुदामा ने श्रीकृष्ण को मित्र कम प्रभु ज्यादा माना। प्रभु के रूप में ही उनकी शुद्ध मन से भक्ति की। परिणाम में उसे वह सब कुछ मिल गया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। अनुष्ठान में ओसीएफ के महा प्रबंधक अखिलेश सक्सेना, एजीएम एके वर्मा, कार्य प्रबंधक ऋषि बाबू, राजेश कंचन, विजय मिश्रा, रंजीत खिलौरिया, राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, दीपेंद्र वर्मा, पंकज भोजवाल, अर्चित खिलौरिया आदि मौजूद रहे। संवाद

