रामपुर

Rampur News: जिला अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

Connect News 24

रामपुर। शहर के हाथीखाना मोहल्ला निवासी शानू की पत्नी हिना (25) की शुक्रवार रात आठ बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। हिना को पेट में दर्द होने पर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हिना के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्ष चले गए।

जानकारी के अनुसार हिना काफी समय से बीमार थी। शुक्रवार शाम को अचानक से उसके पेट में दर्द उठा था। जिसके बाद परिजन आनन फानन में उसको शाम छह बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर उसे भर्ती कर दिया। रात आठ बजे हिना की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद उसके मायके व ससुराल पक्ष के लोग वहां इकट्ठा हो गए। मायके पक्ष ने विवाहिता का सही ढंग से इलाज न करने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में पुलिस ने पहुंचकर इनको शांत करा दिया। हिना खान का ढाई साल का बेटा है। शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी ने बताया कि मायके व ससुराल पक्ष के लोगाें में समझौता हो गया है। उन्हाेंने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button