बदायूं

Budaun News: धान के खेत में पड़ा मिला युवक का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 26 Aug 2023 01:22 AM IST

Body of youth found lying in paddy field

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी अनिल (40) का शव शुक्रवार को धान के खेत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वह बृहस्पतिवार शाम को टहलने की कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की।

शुक्रवार को परिजन खोजते हुए मोहल्ले के नजदीक खेतों में पहुंचे। वहां एक धान के खेत में उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button