शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जलालाबाद में जनता जाम से त्रस्त, अफसर चुनाव में व्यस्त

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 04 May 2023 01:08 AM IST

जलालाबाद। नगर में जाम लगने की समस्या आम हो गई है। नगरवासी इस दिक्कत से परेशान हैं लेकिन न नगर पालिका इस ओर ध्यान दे रही है और न ही पुलिस। दुकानों के आगे अस्थाई अतिक्रमण, मनमाने तरीके से सड़क किनारे फल-सब्जी खड़े होने वाले ठेले और अवैध पार्किंग इस समस्या की वजह बनी हुई है।

बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे व सदर बाजार रोड के बाद धीरे-धीरे जाम की चपेट में तहसील रोड व खंडहर रोड भी आ गए हैं। खंडहर इलाके के विभिन्न गांवों तक सवारियों को ले जाने वाले प्राइवेट वाहन इस रोड के दोनों साइड खड़े रहते हैं। इनकी वजह से जाम लगता रहता है। नगर के मेन चौराहे के आसपास ई-रिक्शा और किनारे पर बड़ी तादाद में खड़े रहने वाले ठेले और मनमानी तरीके से होने वाली गाड़ियों की पार्किंग पर अंकुश लगाने को गंभीर प्रयास न होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ईओ डीएस वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या को लेकर चर्चा की गई थी। ठेले-खोमचों वालों के अलावा रोड पर अन्य तरह से अतिक्रमण करने वालों को चेताया गया था। चुनाव बाद इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

फिर से हाईवे किनारे लगने लगे ठेले

हाईवे पर जाम की वजह बने फल व सब्जी के ठेलों को इसी हाईवे किनारे लगवाने को नग पालिका ने अलग से पटरी बनवाई थी। इसके बावजूद ठेले वाले वहां जाने के लिए तैयार नहीं हुए। करीब 15 दिन पहले प्रशासन ने पुलिस की मदद से इन ठेलों को निर्धारित स्थान पर लगवाना शुरू किया। ध्यान न दिए जाने से ठेले वालों ने उस स्थान को छोड़ दिया और फिर से हाईवे पर ठेले लगाने शुरू कर दिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button