रामपुर
Rampur News: सिनेमा हॉल में मूवी देखने आए युवक की मौत
रामपुर। डायमंड सिनेमा हॉल फिल्म देखने आए युवक की सिनेमा देखते-देखते ही मौत हो गई। वह अपनी सीट पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बुधवार को डायमंड टाकीज में फिल्म देखने आया टिकट कटाकर अपनी सीट पर बैठ गया। दोपहर में 2.45 बजे लोगों ने युवक को अपनी सीट पर बेसुध पड़ा देखा तो कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया है।