शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गंगसरा में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Connect News 24

In Gangsara, lathi-poles went on in two sides, video viral

गांव गंगसरा में होती मारपीट

पांच लोग हुए जख्मी, दोनों ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट,

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। गांव गंगसरा में पुरानी रंजिश में विवाद हो जाने पर जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों ओर से पांच लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

गांव के छोटे खां की पत्नी अंजुम ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की सुबह आठ बजे उनका पुत्र इरफान खेत पर जा रहा था। दो दिन पूर्व मामूली विवाद में हुई गाली-गलौज के चलते गांव के ही लालू, यूनुस उर्फ भूदर, सरोज, फिरोज ने अपने घर के दरवाजे पर इरफान को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह अपने पति और दूसरे पुत्र रिजवान के साथ पुत्र को बचाने गई तो आरोपियों ने उन लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया।

दूसरे पक्ष से शराफत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह उनके घर के सामने बाइक खड़ी थी। गांव का इरफान उधर से निकला और बाइक गिरा दी। विरोध करने पर इरफान, रिजवान, छोटे खां आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने उन्हें लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button