पीलीभीत

Pilibhit News: नहाने के लिए देवहा नदी में कूदा किशोर डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 26 Jul 2023 12:28 AM IST

Teenager drowned in Deoha river for bath, divers engaged in search

मौके पर लगी भीड । संवाद

पीलीभीत। शहर के ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास देवहा नदी में नहाने के लिए कूदा युवक डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खां का रहने वाला 17 वर्षीय गौरव पुत्र दीनदयाल मंगलवार शाम पांच बजे घर से निकला था। वह ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित रेलवे पुल के नीचे देवहा नदी किनारे बैठकर शराब पीने लगा। वहां पास में मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी शिवशंकर मछली पकड़ रहा था।

शराब पीने के बाद गौरव ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। देवहा में पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। शिवशंकर ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव अधिक होने के कारण वह गौरव को बचा नहीं सका। गौरव नदी में बह गया। शिवशंकर ने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोर काे ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद ली, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button