बरेली

शहर में 13 स्मार्ट टॉयलेट के लिए नहीं मिला स्पेस

Connect News 24

शहर में 13 स्मार्ट टॉयलेट के लिए नहीं मिला स्पेस


By: Inextlive | Updated Date: Wed, 26 Jul 2023 01:34:03 (IST)




15 अप्रैल 2022 तक बनाने थे सेेंंसरयुक्त टॉयलेट, अब तक केवल 10 हुए पूरे

बरेली(ब्यूरो)।स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में स्मार्ट टॉयलेट बनाए जाने थे। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही इसमें बाधा बन गई। प्रोजेक्ट के तहत बरेलियंस के लिए 25 सेंसरयुक्त स्मार्ट टॉयलेट्स का निर्माण किया जाना है। लेकिन, इसका काम देख रही कंपनी की लापरवाही के चलते अब तक मात्र 12 टॉयलेट्स ही बनकर तैयार हो पाए हैं। वे भी बिजली और पानी के कनेक्शन के अभाव में शोपीस बनकर रह गए हैं।

फंसा हुआ है टॉयलेट
स्मार्ट टॉयलेट बनाने के लिए नग निगम को कोई जगह अभी तक नहीं मिली है। जिस कारण अभी तक टॉयलेट का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जाने वाले टायलेट के लिए अभी तक कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

नहीं मिल पा रही सुविधा
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट टॉयलेट्स का निर्माण होने वाला है। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से इनके कंस्ट्रक्शन का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपा गया था। 24 दिसंबर 2020 को इसका कार्य आरंभ किया गया था। टॉयलेट्स का निर्माण 5.97 करोड़ रुपए की लागत से किया जाना है। कंपनी को 25 टॉयलेट्स 15 अप्रैल 2022 तक बनाकर तैयार करना था। लेकिन, यह टॉयलेट तो देरी से पूरे हो गए। अब इनका संचालन नहीं हो सका। जिससे यह सफेद हाथी बने खड़े हैँ। लेकिन जो टॉयलट 13 बचे उनके लिए शहर में जगह ही नहीं मिली। बिजली-पानी के अभाव में ये सफेद हाथी बन कर रह गए हैं। ऐसे में बेसब्री से इनका वेट कर रहे बरेलियंस को अब तक निराशा ही हाथ लगी है। बिजली व पानी की व्यवस्था किन कारणों से नहीं हो सकी है, इसको लेकर जिम्मेदार भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जो टॉयलेट्स बन नहीं सके हैं, उनके लिए अभी भी बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा लोकेशन ढूंढते हुए दो वर्ष बीत चुके है लेकिन सही लोकेशन न मिलने की वजह से प्रोजेक्ट फंसा हुआ है।

क्या है इसका उद्देश्य
स्मार्ट सिटी मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए शहर में स्मार्ट सार्वजनिक शौचालय स्थापित करना है। इन शौचालयों से सिटी को स्वच्छ बनाने में हेल्प मिलेगी। साथ ही इसके माध्यम से शहर में पब्लिक प्लेसेस को स्वच्छ रखने में भी सहायता मिलेगी। गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए इन टॉयलेट्स में सेंसर आधारित फ्लश, ऑटो सफाई प्रणाली, प्रकाश व्यवस्था, कूड़ेदान आदि जैसी सुविधाएं रहेंगी। इन्हें सार्वजनिक स्थानों, सडक़ों और अन्य उच्च फुटफॉल क्षेत्रों में स्थापित किया जाना है।

ये मिलेंगी सुविधाएं
-ऑन द स्पॉट फीडबैक
-लो मेंंटेनेंस
-ऑटोमेटिक फ्लशिंग सिस्टम
-इंटीग्रेटिड कंट्रोल कमांड सेंटर से निगरानी
-क्वॉइन कलेक्शन सिस्टम
-सेंसर बेस्ड
-आईटी इनेबल्ड

यहां बने स्मार्ट टॉयलेट्स
-बीआई बाजार
-सीडीओ आवास के पास
-बलबंत सिंह मार्ग
-सीआई पार्क के पास
-गांधी उद्यान के पास
-सीता रसोई के पास
-चौपुला ओवरब्रिज के नीचे
-संजय कम्यूनिटी तालाब के पास
-धोपेश्वर नाथ मंदिर रोड पर
-कैंट दशहरा ग्राउंड के पास
-सैटेलाइट रोड पर बनाई
-डेलापीर तालाब के पास
-इज्जतनगर पुल के नीचे

————–
-शहर में 25 ई टॉयलेट बनने थे लेकिन जो बनकर तैयार हो गए हैं। वही शुरू कराए जाने का काम होगा। बाकी जगह पर नगर निगम की तरफ से टॉयलेट पहले से बने हुए है।
सुनील कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button