बरेली

Bareilly: ADG ने पुलिस अफसरों की लगाई क्लास, पूछा- इतने इंतजाम के बाद कैसे हो गया पथराव; IG को सौंपी जांच

Connect News 24

ADG Zone PC Meena took meeting police officers over Jogi Nawada clash

एडीजी जोन ने अफसरों को दिए दिशा-निर्देश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एडीजी जोन पीसी मीना ने मंगलवार सुबह अपने कैंप कार्यालय में जिले भर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कप्तान से इंस्पेक्टर तक की मौजूदगी में कांवड़ यात्राओं व मोहर्रम जुलूस की रूपरेखा बनाई गई। वहीं जोगी नवादा की घटना को लेकर एडीजी ने नाराजगी जताई, उन्होंने आईजी को घटना की जांच सौंपी है।

एडीजी पीसी मीना से लेकर आईजी राकेश सिंह व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुराना शहर में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर एहतियात बरतने के निर्देश दिए थे। ड्रोन से घरों की छत दिखवाने को कहा गया था ताकि पथराव जैसी घटनाओं को टाला जा सके। बावजूद जोगी नवादा में पथराव हो गया। इसी के कारणों का पता लगाने के लिए एडीजी ने कैंप कार्यालय पर बैठक बुलाई। 

बैठक में जिले भर से इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी ने अफसरों के साथ मंथन में पाया कि मौके पर मौजूद फोर्स कम होने और खुफिया इनपुट कमजोर होने से घटना हुई। कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। एडीजी ने बैठक में मौजूद आईजी रेंज ड़ॉ. राकेश कुमार सिंह को प्रकरण की विस्तृत जांच और दोषियों पर कार्रवाई तय करने की जिम्मेदारी सौंप दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button