शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रश्नोत्तरी में लावण्या ने पाया पहला स्थान

Connect News 24

Lavanya got first place in the quiz

जीएफ काूलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक

शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें लावण्या गुप्ता प्रथम, रश्मि द्वितीय और उदय बाथम तृतीय स्थान पर रहे। महविश और रणवीर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि छात्र-जीवन में प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग लेने से प्रतियोगी क्षमता का विकास होता है। तर्क-शक्ति बढ़ती है। निर्णायक मंडल में डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. सैयद सुहैल अख्तर नकवी रहे। इस मौके पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम टंडन, डॉ. साजिया अंसारी मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button