Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में हों केजीएमयू जैसी सुविधाएं

कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिक
शाहजहांपुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में आयोजित मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
पंचायत में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय संचारी रोगों का प्रकोप जारी है। प्रदेश के जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। इनमें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ की तरह संसाधनों को बढ़ाने की जरूरत है। वेदपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चौपट है।
मंडल प्रभारी संतराम वर्मा ने कहा कि डाकघरों में एक का रसीदी टिकट दो रुपये में मिल रहा है। उन्होंने कचहरी में स्टांप भी महंगा बेचे जाने की बात कही। चंद्रपाल सिंह ने कहा कि दुकानदार खाद की भी ओवर रेटिंग कर रहे हैं। इस मौके पर मंडल प्रभारी संतराम वर्मा, सत्यव्रत आर्य, चंद्रपाल सिंह, शिवनारायण मिश्र, गयादीन, दीपक, सूरजपाल, शीशपाल, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
